9/11 के बाद लादेन डिसिजन मेकर नहीं रह गया था
मुंबई ,ओसामा बिन लादेन अल कायदा का चीफ था, लेकिन जांच एजेंसियों का दावा है कि पिछले एक दशक से वह डिसिजन मेकर नहीं रह गया था। 9/11 के बाद पूरी दुनिया में अल कायदा ने जो भी हमले करवाए, उसके बारे में अल कायदा से जुड़े दूसरे बड़े सरगनाओं ने निर्णय लिए।
एक आईपीएस अधिकारी के अनुसार, 9/11 के बाद लादेन छिपा-छिपा फिर रहा था। उसने उस दौर में कभी न तो अपने पास मोबाइल रखा और न ही इंटरनेट, ताकि उसकी लोकेशन कभी एफबीआई, सीआईए व दुनिया की तमाम खुफिया एजेंसियों के सर्विलेंस पर न आ सके। स्वाभाविक है इस दौरान दुनिया में जहां कहीं भी फिदायीन हमले की अल कायदा की साजिश रची गई, उसके लिए दूसरे सरगनाओं ने उससे न मिलने की ही कोशिश की होगी और हमले या बम ब्लॉस्ट के फैसले खुद लिए होंगे।
via 9/11 के बाद लादेन डिसिजन मेकर नहीं रह गया था-क्राइम-मुंबई-Navbharat Times.




